छिंदवाड़ा // कांग्रेस ने ईएलसी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका* *वोट चोर गद्दी छोड़ के गगन भेदी नारों से गूंज उठा आसमान*मारुति लाल विश्वकर्मा जिला ब्यूरो छिंदवाड़ा छिन्दवाड़ा:- सत्ता के मद में चूर भाजपा पुलिस और प्रशासन के बल पर सारी हदें पार कर चुकी है। राजनीतिक मैदान में मुंह की खा चुके भाजपाई, जनता के बीच जनाधार खोने से बौखला चुकी है। वोट चोरी का खुलासा होने और किसान आंदोलन के बाद से बौखलाई भाजपा कांग्रेस पर व्यक्तिगत हमले से नहीं चूक रही, किन्तु कांग्रेस हर स्तर पर अन्याय का जवाब दे रही। कांग्रेस ने पहले गोरों को खदेड़ा है अब वोट चोरों को खदेड़ने के लिए पूरी तहर तैयार है। शासन व प्रशासन के बल पर चलने वाले भाजपाई व भाजपा की कुत्सित मानष्किता कांग्रेस की सच की लड़ाई के सामने झुके।भाजपा पुलिस और प्रशासन की दम पर राजनीतिक व सामाजिक दहशत फैलाने की नाकाम कोशिश कर रही थी, किन्तु कांग्रेस की सख्ती के सामने ना तो भाजपाई टिके ना ही भाजपा कार्यकर्ता बनकर खड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टिक पाए। चारों खाने चित्त हुई भाजपा ने अंत में पुन: वर्दी का दुरुपयोग कर रही। “वोट चोरी” का खुलासा होते ही भाजपा की आंख और सांख दोनों ही मतदाताओं के बीच बेहद कमजोर हो चुकी है।
किसान आंदोलन के बाद से सदमें में पहुंची भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी का पुतला दहन कर राजनीतिक व सामाजिक फिजा में जहर घोलने का पूरा प्रयास किया। इस षड्यंत्र में पुलिस व प्रशासन के चंद अफसरों ने भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम करते हुए खूब पैरवी की, किन्तु अन्याय के खिलाफ कांग्रेस के एकजुट हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ता नहीं झूके। भाजपा सांसद के इशारों पर मुजरा करने वाले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कांग्रेस कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर पूरा प्रयास किया कि भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब हो जाए, किन्तु कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर षड्यंत्र का डटकर सामना किया। वोट चोर गद्दी छोड़ के लगे गगन भेदी नारे: कांग्रेस के जबांज साथियों ने कांग्रेस कार्यालय के सामने वोट चोर गद्दी छोड़ के गगन भेदी नारों से तिलमिलाई और छटपटाई भाजपाइयों ने अपना इरादा बदल दिया। पुलिस और प्रशासन के सारे बल प्रयोग विफल हुए और कांग्रेस ने खुलकर ईएलसी चौक पर डंके की चोट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे फूंककर एक बार फिर साबित कर दिया कि कांग्रेस जब अंग्रेजों के सामने नहीं झुकी तो चोरों के सामने कैसे झुक सकती है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेताया: -कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को खुले तौर पर चेताया है कि भाजपा के पिट्ठु बनकर काम करना बंद कर दें, क्योंकि राजनीति विचारधारा की लड़ाई है, किन्तु भाजपा इसे जानबूझकर व्यक्तिगत लड़ाई में तब्दील कर रही और इसमें पुलिस व प्रशासन उनका सहयोग कर रहा हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि समय अवश्य बदलता है, क्योंकि अहम और वह तो रावण का भी नहीं टिका तो फिर भाजपा किस खेत की मूली है। उन्होंने कहा कि भाजपा छिन्दवाड़ा में एक बार फिर राजनीति फिजा बिगाड़ते हुए गंदी परम्परा को जन्म दे रही है।पुतला दहन करते समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, श्री गंगाप्रसाद तिवारी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव सहित युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, कांग्रेस एससी, कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस सहित कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





